सदर: सौरभ सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया गया, अवैध पिस्टल बरामद
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझांवा गांव में सौरभ सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को नामजद वांछित अभियुक्त बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।