सिरोही: जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बहा, भटकड़ा चौराहे पर सड़क बनी तालाब
Sirohi, Sirohi | Jun 13, 2026 शहर के भटकड़ा चौराहे पर शनिवार को जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां मुख्य पेयजल पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। करीब डेढ़ घंटे तक पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया और सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर पूर्व में भी पाइपलाइन टूट चुकी है। विभाग द्वारा मरम्मत किए जाने के दावो