कुचाई: खरसावां विधायक दशरथ गागराई को फुटबॉल प्रतियोगिता का आमंत्रण, 16 से 18 अक्टूबर तक होगा आयोजन
कुचाई में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिरसा क्लब कुचाई की ओर से आगामी 16, 17 और 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर क्लब के पदाधिकारियों एवं कमिटी सदस्यों ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर