नदबई: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 9 दिन में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी
नदबई में अब पेट्रोल 109 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत बढ़कर 94 रुपए 84 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गई है। पेट्रोल में 93 पैसे और डीजल में 92 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा पॉवर पेट्रोल भी 119 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया है।