बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक किशोरी सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी। जब करीब 2 घंटे तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जब गांव में किशोरी नहीं मिली तो रिश्तेदारी में खोजबीन की गई फिर भी नहीं मिली तो पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। मंगलवार की सुबह 6 बजे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया और जांच शुरू की।