घाघरा: डुको गांव में जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध बालू भंडारण ज़ब्त किया, सूचना विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की
Ghaghra, Gumla | Apr 2, 2026 उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर घाघरा प्रखंड के डूको गांव में अवैध उत्खनन बालू भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा औचक जांच एवं छापेमारी की गई। उक्त कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज के अध्यक्षता में अंचल अधिकारी,खान निरीक्षक,थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों की उपस्थिति में की गई।