पटना ग्रामीण: एचएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पटना सिविल सर्जन ने दी जानकारी
गुजरात और कर्नाटक में एचएमपीवी वायरस के दस्तक देते ही बिहार का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। मंगलवार को शाम 6:00 बजे पटना सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ने उपचार और बचाव को लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सभी अस्पतालों में पूरी व्यवस्था की गई है।