पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में यारपुर गुमटी के पास से विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर गुमटी के पास से शराब के क्रय विक्रय करने के मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 43 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।