पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना के जीरोमाईल ट्रैफिक के पास से 100 कार्टन शराब जब्त, चालक फरार
अगमकुआं थाना के जीरोमाईल ट्रैफिक के पास यूपी नंबर की ट्रक से पुलिस ने 100 कार्टन शराब शराब जब्त किया है। मंगलवार को करीब शाम 4 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक से कुल 865.8 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। हालाँकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।