कोंच: कोराप पंचायत: आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज
Konch, Gaya | May 12, 2026 कोराप पंचायत अंतर्गत परिहास गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने मंगलवार को बताया कि मामला दर्ज अग्रिम कार्रवाई जारी है।