रसूलाबाद: मनावा गांव में सांप के डसने से नौवीं की छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के मनावा गांव में तालाब किनारे चारपाई पर बैठी कक्षा नौ की छात्रा को सांप ने डस लिया।परिजन पहले झाड़-फूंक कराने में जुटे रहे।हालत बिगड़ने पर छात्रा कोCHC रसूलाबाद ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया हैलट में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया