नकुड: पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने दौलतपुर रोड से किया गिरफ्तार
गंगोह पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा डालने व जान से मरने की नियत से हमला करने वाले 3 अभियुक्तों को दौलतपुर रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्तों के कब्जे से अवैध चाकू व दो डंडे बरामद हुए हैँ l अभियुक्तों के नाम अफजाल पुत्र लियाकत, गुलजार पुत्र लियाकत व इस्तखार पुत्र लियाकत बताये है l अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है l