गोरखपुर: ₹10 हजार रिश्वत लेने के इल्जाम में सस्पेंड हुए दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ खोराबार थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा
खोराबार थाना के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी के इंचार्ज व तीन सिपाहियों को कल एसएसपी ने 10 हजार रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया था। आज इन निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ खोराबार थाने में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। मुकदमे की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी। अगर यह दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा सकता है।