गोरखपुर: अंबेडकर चौराहे पर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ पटरी व्यवसाईयों ने आग लगाकर किया विरोध
शहर को जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है। अंबेडकर चौराह पर पटरी व्यवसाईयों के खिलाफ इस अभियान को विरोध झेलना पड़ा। पटरी व्यवसायियों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और अपने ठेले को आग के हवाले कर दिया। मामला गर्म होता देख नगर निगम की टीम वहां से फरार हो गई।