पिंड्रा: बाबतपुर में 20 छात्रों को मिला लाखों रुपए का सालाना पैकेज, हैदराबाद की कंपनी ने दिया बड़ा मौका
वाराणसी के बाबतपुर में सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में हैदराबाद की एवर टोजेन लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी ने 20 विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर दिए। छात्रों को करीब 3 लाख से ऊपर वार्षिक वेतन पर ऑफर दिए जाने से छात्रों में उत्साह का माहौल है।