👉#धान खरीद की व्यवस्थाएं परखने रोजा मंडी पहुंचे जिला खरीद अधिकारी
--#क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
शाहजहांपुर। धान खरीद की व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए एडीएम प्रशासन एवं जिला खरीद अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा ने रोजा मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को परखा और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला खरीद अधिकारी ने मंडी में मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही किसानों से धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने में दिक्कत न हो। प्रशासन की ओर से धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए केंद्रों की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है।
DM Shahjahanpur
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 12, 2026