दतिया नगर: बिजली बिल बकाया वाले शस्त्रधारियों को नोटिस जारी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा महाप्रबंधक विद्युत विभाग दतिया से प्राप्त सूची अनुसार 39 बकायादारों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने नोटिस जारी कर समय देते हुए बकायादारों को अतिशीघ्र अपना विद्युत बिल जमा करने हेतु निर्देशित किया। विद्युत बिल जमा न करने की स्थिति में उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। यह जानकारी महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी ने दी