अजमेर: क्लब 100 चैरिटेबल ट्रस्ट, किशनगढ़ के माध्यम से स्वर्गीय पन्नालाल बेगानी का JLN मेडिकल कॉलेज को किया देहदान
Ajmer, Ajmer | Jun 29, 2026 सोमवार को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लब 100 चैरिटेबल ट्रस्ट, किशनगढ़ के माध्यम से स्वर्गीय पन्नालाल बेगानी का मरणोपरांत देहदान करवाया गया। सेवा एवं धार्मिक प्रवृत्ति के पन्नालाल बेगानी का सोमवार, 29 जून को उनके निवास पर देवलोक गमन हो गया। उन्होंने पूर्व में ही देहदान की लिखित स्वीकृति क्लब 100 को दे रखी थी।