सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में आदर्श आचार संहिता अनुपालना के लिए PRO ऑफिस में बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष स्थापित।
सवाई माधोपुर जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।जिसके माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।उपजिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।और चुनाव संबंधी सूचनाओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।