शाजापुर: पालिया महाराज की पूजा के दौरान आला उमरोद के ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, महिला-बच्चों सहित 12 घायल
आला उमरोद गांव में पालिया महाराज की पूजा करने गए ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया और पेड़ के नीचे आरती कर रहे महिला ,बच्चों सहित करीब 12 लोगों को काट लिया। जिन्हें तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है।