शाजापुर: बरवाल गांव सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा मनाई गई, गायों को छोड़ा गया और खिलाया गया
शाजापुर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को दीपावली के तीसरे दिन पड़मा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोबर की गोवर्धन बनाकर ग्रामीणों ने गोवर्धन और पशुधन की विधि विधान से पूजा अर्चना की।पड़मा और गोवर्धन पूजा ग्रामीणों का विशेष त्यौहार रहता है। गोवर्धन पूजा के साथ इस दिन गायो को छोड़ा खिलाते है यह सदियों पुराना खेल है ।