शाजापुर: मुड़लाय में खेत से पानी निकालने को लेकर एक व्यक्ति पर सात लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:मुड़लाय में खेत में से पानी निकालने की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ सात लोगों ने की मारपीट जिला अस्पताल में उपचार जारी। रविवार को शाम 5: बजे घायल अयान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे खेत में से पड़ोसियों द्वारा पानी निकाला जा रहा था, मेरे द्वारा खेत में से पानी निकालने से मना किया गया इसी बात से नाराज होकर मेरे साथ में सात लोगों द्वारा मारपीट की।