बहादुरगढ़: नया गांव में एक प्रवासी युवक का शव फंदे से लटका मिला
मृतक की पहचान शम्भू निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में हुई। शम्भू नया गांव में किराये के मकान पर रहता था और मेहनत-मजदूरी करता था। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। इस पर जब किसी की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया और इसकी सूचना परिजनों को