भीलवाड़ा: सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
भीलवाड़ा शहर के तिलक नगर क्षेत्र में स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में रविवार सोमवार की मध्यरात्रि को भीषण आग लग गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है मरीजो को एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है,प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगना बताया जा रहा है।