श्रीनगर: औङिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसी ने दो महिलाओं के साथ की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
जगैली पंचायत के वार्ड नंबर 6 औङिया गांव में मंगलवार को चार बजे पूर्व के विवाद को लेकर पङोसी ने मारपीट कर दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा दोंनो घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया। जांच डाक्टर ने घायल महिला का गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया।