Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम तरबरिया में मनाया गया बावड़ी उत्सव .. जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिरोंज तहसील के इमलानी सेक्टर स्थित ग्राम तरबरिया में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था प्याराखेड़ी जय मां जन सेवा समिति, द्वारा किया गया एवं सहयोग ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तरबरिया का रहा। बावड़ी उत्सव के दौरान ग्रामीणों और श्रमदानियों ने बावड़ी न होने की स्थिति में कुएं की साफ-सफाई कर उसके संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात कुंआ पर पूजन किया गया तथा रंगोली बनाकर और दीपों से सजाकर जल स्रोत के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। एवं उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण संबधी सपथ दिलाई गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां गंगा की आरती उतारी और जल संरक्षण का संकल्प लिया। श्रमदान कार्य में ग्राम इमलानी, लिधौरा तरबरिया की सहयोगी समितियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

45 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

लोकतंत्र की हत्या को लेकर कांग्रेस ने जलाया निर्वाचन आयोग का पुतला

लोकतंत्र की हत्या को लेकर कांग्रेस ने जलाया निर्वाचन आयोग का पुतला

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 15, 2026

नटेरन में तीन दिवसीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर संपन्न: 384 में से 294 आवेदन मौके पर ही हल
..
स्थानीय जनपद परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का भव्य और सफल शुभारंभ हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना रहा, जिसमें प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है।
    
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जमीनी स्तर पर आम जनो तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस त्रि-दिवसीय शिविर को कुशल प्रबंधन के लिए तीन क्लस्टर में आयोजित किया गया था। ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों के माध्यम से क्लस्टर अनुसार पात्र हितग्राहियों को चिह्नित कर शिविर का लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ऑन-स्पॉट निराकरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे, 90 आवेदन समय-सीमा में सूचीबद्ध -
   
शिविर के दौरान कुल 384 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकारियों की सक्रियता के चलते 294 आवेदनों का मौके पर ही (ऑन-स्पॉट) निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई है। वहीं, जिन 90 शिकायतों का किसी तकनीकी या अन्य कारणवश मौके पर निराकरण नहीं हो पाया, उन्हें अधिकारियों द्वारा समय-सीमा के भीतर निराकृत करने हेतु सूचीबद्ध किया गया है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति -
शिविर के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीना उपस्थित रहे। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय प्रताप सिंह पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जीतेंद्र जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशपाल सिंह रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष श्री नीलेश धाकड़, तहसीलदार श्री आनंद कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
 
विधायक ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार पत्र और सामग्रियां -
   
शिविर के दौरान मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीना ने कई पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र और सामग्रियां मौके पर ही वितरित कीं, जिनमें मुख्य रूप से स्वाइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) एवं मृदा परीक्षण कार्ड, सीमांकन प्रमाणपत्र, शिशु पोषण किट जाति प्रमाणपत्र शामिल हैं। मौके पर ही सरकारी लाभ, प्रमाणपत्र और पोषण किट पाकर दूर-दराज से आए ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन व प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

अलग-अलग स्टालों पर स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और आधार कार्ड की दी सुविधा - 
    
शिविर परिसर में सभी शासकीय विभागों द्वारा अपने-अलग स्टाल लगाए गए थे, जहाँ अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को बेहद संजीदगी से सुना। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। आमजन की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं समग्र आईडी से जुड़ी सेवाओं के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों के अटके हुए कार्य पूरे हुए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 

#जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan 
#MPGovernment #GoodGovernance 
#JansamparkMP #vidisha

नटेरन में तीन दिवसीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर संपन्न: 384 में से 294 आवेदन मौके पर ही हल .. स्थानीय जनपद परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का भव्य और सफल शुभारंभ हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना रहा, जिसमें प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जमीनी स्तर पर आम जनो तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस त्रि-दिवसीय शिविर को कुशल प्रबंधन के लिए तीन क्लस्टर में आयोजित किया गया था। ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों के माध्यम से क्लस्टर अनुसार पात्र हितग्राहियों को चिह्नित कर शिविर का लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऑन-स्पॉट निराकरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे, 90 आवेदन समय-सीमा में सूचीबद्ध - शिविर के दौरान कुल 384 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकारियों की सक्रियता के चलते 294 आवेदनों का मौके पर ही (ऑन-स्पॉट) निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई है। वहीं, जिन 90 शिकायतों का किसी तकनीकी या अन्य कारणवश मौके पर निराकरण नहीं हो पाया, उन्हें अधिकारियों द्वारा समय-सीमा के भीतर निराकृत करने हेतु सूचीबद्ध किया गया है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति - शिविर के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीना उपस्थित रहे। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय प्रताप सिंह पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जीतेंद्र जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशपाल सिंह रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष श्री नीलेश धाकड़, तहसीलदार श्री आनंद कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार पत्र और सामग्रियां - शिविर के दौरान मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीना ने कई पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र और सामग्रियां मौके पर ही वितरित कीं, जिनमें मुख्य रूप से स्वाइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) एवं मृदा परीक्षण कार्ड, सीमांकन प्रमाणपत्र, शिशु पोषण किट जाति प्रमाणपत्र शामिल हैं। मौके पर ही सरकारी लाभ, प्रमाणपत्र और पोषण किट पाकर दूर-दराज से आए ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन व प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। अलग-अलग स्टालों पर स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और आधार कार्ड की दी सुविधा - शिविर परिसर में सभी शासकीय विभागों द्वारा अपने-अलग स्टाल लगाए गए थे, जहाँ अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को बेहद संजीदगी से सुना। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। आमजन की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं समग्र आईडी से जुड़ी सेवाओं के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों के अटके हुए कार्य पूरे हुए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan #MPGovernment #GoodGovernance #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जनकल्याण शिविर बने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच
431 आवेदनो में से 237 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण, ग्रामीण जनो में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिला
..
प्रदेशव्यापी जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर आमजन के लिए राहत, सहायता और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंच रहे हैं। समस्याओं के मौके पर समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से ग्रामीण जनो में संतोष और विश्वास का वातावरण दिखाई दे रहा है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्यारसपुर तहसील के आजीविका भवन में दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया।
दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 431 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 237 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 55 प्रतिशत है। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रेषित किया गया है। मौके पर समाधान मिलने से आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल की सराहना की।

सोमवार को आयोजित शिविर में स्थानीय एसडीएम श्रीमती शशि मिश्रा ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणजनों को आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। कई पात्र हितग्राहियों के आवेदन मौके पर भरवाकर उनका पंजीयन भी कराया गया ताकि उन्हें शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके।

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणजनों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं। यही कारण है कि ये शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 

#जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan 
#MPGovernment #GoodGovernance 
#JansamparkMP #vidisha

जनकल्याण शिविर बने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच 431 आवेदनो में से 237 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण, ग्रामीण जनो में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिला .. प्रदेशव्यापी जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर आमजन के लिए राहत, सहायता और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंच रहे हैं। समस्याओं के मौके पर समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से ग्रामीण जनो में संतोष और विश्वास का वातावरण दिखाई दे रहा है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्यारसपुर तहसील के आजीविका भवन में दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 431 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 237 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 55 प्रतिशत है। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रेषित किया गया है। मौके पर समाधान मिलने से आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल की सराहना की। सोमवार को आयोजित शिविर में स्थानीय एसडीएम श्रीमती शशि मिश्रा ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणजनों को आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। कई पात्र हितग्राहियों के आवेदन मौके पर भरवाकर उनका पंजीयन भी कराया गया ताकि उन्हें शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणजनों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं। यही कारण है कि ये शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan #MPGovernment #GoodGovernance #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर धूमधाम से मनाया गया बावड़ी उत्सव
..
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आवरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सेक्टर उदयपुर की ऐतिहासिक सेठ बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, दीप प्रज्वलन एवं फूलमालाओं से बावड़ी की आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
  
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ममता राठौर ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। नवांकुर संस्था आवरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख अमित शर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा प्राचीन कुएं, तालाब और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
   
वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों से “जल बचाओ, पेड़ लगाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Jansampark Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर धूमधाम से मनाया गया बावड़ी उत्सव .. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आवरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सेक्टर उदयपुर की ऐतिहासिक सेठ बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, दीप प्रज्वलन एवं फूलमालाओं से बावड़ी की आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ममता राठौर ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। नवांकुर संस्था आवरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख अमित शर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा प्राचीन कुएं, तालाब और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों से “जल बचाओ, पेड़ लगाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026