माडा: कोयल खुद में पानी की समस्या से परेशान से हैं ग्रामीण, दूर-दराज से पानी लाने को हैं मजबूर #jansamasya
जिले के माडा तहसील के ग्राम पंचायत क्षेत्र कोयलखुद में इन दिनों पानी की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर लोगों के बीच वोट मांगते विधायक जीतने के बाद क्षेत्र में एक बार भी यह देखने नहीं आए कि क्षेत्र की जनता को क्या समस्या हैं यहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं ।