माडा: पंचायत क्षेत्र कोयल खुद में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रही
जिले के माडा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयल खुद में शासकीय भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा की सूचना बार-बार प्रशासन को मिल रही थी जिस पर प्रशासन ने मामले को संज्ञान लेते हुए कोयल खुद में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया है। जानकारी देते हुए बताया गया कि चंद्रदेव शाह के द्वारा सरकारी जमीन में जो अतिक्रमण था उसे पर कार्रवाई की गई है।