सरधना: कालिंदी ईंट भट्टे के निकट सड़क पार कर रहे बालक को बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन घायल
सरधना कालंदी गांव के निकट ईंट-भट्ठे के सामने सड़क पार करने का प्रयास कर रहा आठ वर्षीय बालक अचानक बाइक के सामने आ गया। बाइक की टक्कर से बालक और बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपत्ति किसी कार्य से जा रहा था