गोविंदगढ़: रामगढ़ कॉलेज भवन की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में चला बुलडोजर
रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के लिए आवंटित सरकारी भूमि से शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार अंकित गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से पक्के निर्माणों का ध्वस्तीकरण किया।