करतला: सिर में 15 टांके, फिर भी जमानती धाराएं! पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
Kartala, Korba | Jun 17, 2026 उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा अमलडीहा में घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में घायल राजेश सारथी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित के सिर में 15 टांके लगने के बावजूद एफआईआर में जमानती धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, गैर-जमानती धाराएं जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।