डीडवाना: अधिकारियों के नाम पर डरा-धमका कर एक व्यक्ति करता है चौथ वसूली, लोगों ने कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
छोटी खाटू में एक व्यक्ति पर अधिकारियों के नाम पर डरा धमकाकर चोथ वसूली करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब भी हम अपने घरों पर कोई निर्माण करते हैं तो वह धमकता है एवं कहता है की शिकायत कर देगा रुपए दे दो। जिला कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।