सिसई: मजदूरी करने गए भुरसो के युवक की बेगूसराय में गोली मारकर की गई हत्या, गांव में लाया गया शव
Sisai, Gumla | Jan 9, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भूरसो गांव निवासी लक्ष्मण उरांव उम्र 22 वर्ष पिता बिरसा उरांव मजदूरी करने के लिए बिहार गया हुआ था। वहां बेगूसराय जिले के नावा कोठी थाना क्षेत्र में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कर उसके गांव भूरसो लाया गया। युवक के शव भुरसो गांव पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसके परिजनों के बीच मातम का माहौल छा गया।