सिसई: सिद्धकोफेड राँची ने नगर पंचायत भवन में लाह पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया, टूल किट का भी वितरण किया गया
Sisai, Gumla | Jan 9, 2025 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत गुमला जिला के सिसई ब्लॉक के नगर पंचायत भवन में एक दिवसीय लाह पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के तहत सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड रांची (सिद्धकोफेड) द्वारा 200 लाह उत्पादक कृषकों को डॉ. अजय भट्टाचार्य एवं डॉ.के.के. कुमार के मध्यम से प्रशिक्षण हुआ।