डौण्डीलोहारा: अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, बड़ा हादसा टल गया
डौंडीलोहारा-दल्लीराजहरा मार्ग पर बटेरा मोड़ के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। उड़ीसा से दल्लीराजहरा होते हुए बोरतलाव की ओर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।