मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में चार दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं, दर्जनों मरीज़ लौट रहे हैं
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में पिछले चार दिनो से ऐंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त है जिससे प्रत्येक दिन दर्जनों रोगी वापस लौट रहे हैं और इंजेक्शन के लिए निजी क्लिनिक का सहारा के रहे हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में ऐंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त परंतु उपलब्धता हेतू लगातार प्रयास किया जा रहा है।