लातेहार: बाजार टांड़ में निर्माणाधीन वेडिंग मार्केट का निरीक्षण, विभाग की इंजीनियर और नगर प्रबंधक ने दिए निर्देश
शहर के बाजार टांड़ मे निर्माणाधीन वेंडिंग मार्केट मे संवेदक द्वारा बरती जा रहे अनियमितता के मामले को दो नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद जितेंद्र पाठक के द्वारा उठाया गया था। इस मामले को पब्लिक ऐप ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत विभाग के इंजीनियर नगर प्रबंधक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वेंडिंगमार्केट पहुंच निरीक्षण किया।