कोरांव: तरांव गांव में अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर हुई मौत
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 42 वर्षीय गायत्री देवी की मौत हो गई। वह अपने पति हरिशंकर के साथ कोरांव बाजार से घर लौट रही थीं। टक्कर लगने से गायत्री देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति हरिशंकर बाल-बाल बच गए।