नदबई: गांव कोल्हूपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
नदबई खेरली सड़क मार्ग पर गांव कोल्हूपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ASI निरंजन के अनुसार, गांव बीकरू निवासी बृजकिशोर उर्फ भोला (30) अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था।