हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गार्डन की साफ सफाई की गई तथा पक्षियों के लिए सकोरे रखे गए।