भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले को मिलेगी आधुनिक न्यायालय परिसर की सौगात, सांगानेर तस्वारिया में 62 बीघा भूमि का हुआ विधिवत भूमि पूजन
सांगानेर-तस्वारिया में 62 बीघा भूमि पर बनने वाले नवीन जिला न्यायालय परिसर का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि आमजन को त्वरित व प्रभावी न्याय देने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकों का समावेश जरूरी है, लेकिन उनका उपयोग व्यावहारिक और परिणामोन्मुख होना चाहिए।