नौगावां सादात: पशु क्रूरता के आरोप में नौगांवा थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 18 भैंस बरामद
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम वाहन में भैंसों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीलना पुल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।