खुर्जा: मंदिर मार्ग से विजयदशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, विधायक ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
विजयदशमी के पर्व पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खुर्जा नगर में एक पत्र संचलन निकाला, पथ संचलन मंदिर मार्ग से प्रारंभ होकर जेवर बस अड्डा चौराहा पदम सिंह गेट गांधी रोड सहित अन्य स्थानों से होकर गुजरा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने पदाधिकारी के साथ पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया, पथ संचलन रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे निकल गया।