खुर्जा: गांव मदनपुर के रास्ते पर हत्या के मामले में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
खुर्जा के गांव मदनपुर के रास्ते पर हत्या की घटना में वांछित दो बदमाशों के साथ शनिवार रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे पुलिस की मुठभेड़ हुई है, आत्मरक्षक जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को जंक्शन क्षेत्र मे गौरव की गोली मारकर हत्या की गई थी।