खुर्जा: पहासू रोड स्थित कार्यालय पर किसान मजदूर संगठन ने की समीक्षा बैठक, संगठन का किया गया विस्तार
खुर्जा नगर के पहासु रोड स्थित कार्यालय पर आज किसान मजदूर संगठन ने एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया, बैठक में किसान और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, और संगठन को लेकर विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई, इसके साथ ही बैठक में संगठन का भी विस्तार किया गया, बैठक शनिवार दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुई