खुर्जा: जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में राम और रावण के बीच हुआ युद्ध, रावण के कटे दस सिर, फूंका गया रावण का पुतला
खुर्जा नगर में जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी के पर्व के अवसर पर आज श्री राम ने रावण से युद्ध शुरू कर दिया, बार-बार प्रयासों के बाद भी जब रावण का वध नहीं हो सका तब विभीषण ने इशारा कर बताया कि रावण की नाभि में अमृत है, इसके बाद एक ही बाद से नाभि के अमित को सुखाकर उसका वध किया गया, यह मंचन रात्रि शनिवार 9:00 बजे संपन्न हुआ,