फिरोज़ाबाद: शांतिभंग करने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, चार अभियुक्त किए गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में शामिल चार अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब गिरफ्तार किया है। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक विकल सिंह ढाका एवं उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।