वाड्रफनगर: जिला अस्पताल मौत मामले में अस्थि कलश लेकर रायपुर पैदल निकले परिजन
वाड्रफनगर शुक्रवार बलरामपुर जिला अस्पताल में महिला की कथित आत्महत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के करीब 15 दिन बाद मृतिका के परिजन 15 लाख रुपये मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्थि कलश के साथ बलरामपुर से रायपुर तक पैदल मार्च पर निकल पड़े हैं। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की रात महिला ने जिला अस्पताल की टेरेस से छलांग लगा दी थी