भिंड नगर: भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने संभाली सेवा की कमान, कलेक्ट्रेट गेट पर राहगीरों को पिला रहे शीतल जल
भिंड शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच समाजसेवी मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर गुरुवार दोपहर से समाजसेवियों द्वारा आम नागरिकों और राहगीरों को निशुल्क शीतल जल पिलाया जा रहा है।जिले में इन दिनों तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।