नवादा: नवादा में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरलोडेड ट्रक बैरिकेडिंग में फंसा, चारों टायरों की हवा निकली, चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात
Nawada, Nawada | Aug 30, 2025 नवादा में रेलवे क्रॉसिंग पर एक ओवरलोडेड ट्रक बैरिकेडिंग में फंस गया। घटना में ट्रक के चारों टायरों की हवा निकल गई और चक्के क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे क्रॉसिंग पर ऊंचे और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। चालक ने इस नियम की अनदेखी की और बैरिकेडिंग को पार करने का प्रयास किया। ट्रक की अधिक ऊंचाई के कारण वह बैरिकेडिंग में फंस गया। शनिवार को 10:15 बजे